ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राहत पैकेज की घोषणा को लेकर प्रविण दरेकर ने साधा सरकार पर निशाना

259

महाराष्ट्र सरकार की आज बाढ़ ग्रस्तों की मदद को लेकर राज्य मंत्री मंडल की कैबिनेट बैठक हुई थी। जिसके बाद सरकार ने 11 हजार 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। अब इस पर विधानपरिषद में विरोधी दल के नेता प्रवीण दरेकर (Pravin Darekar) ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि, ‘सरकारी पैकेज की राशि पर्याप्त नहीं। जो कल तक बोल रहे थे, हम पैकेज वाले नहीं, आज वही लोग पैकेज की घोषणा कर रहे हैं। हम घोषणा करने वाले मंत्री नहीं है। ऐसा बोलने वाले मुख्यमंत्री ने आज पैकेज की घोषणा की।
अब लोगों को मदद मिलनी चाहिए, फैसला जल्द लागू होना चाहिए। ताउते’ हो या प्राकृतिक तूफान। संकट के दौरान राज्य सरकार द्वारा घोषित सहायता का 60% अभी तक लोगों तक नहीं पहुंचा है। राज्य सरकार द्वारा घोषित 11,500 करोड़ रुपये की राशि किसानों, व्यापारियों और उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए जिनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, ‘नहीं तो इस पैकेज के पैसे का इस्तेमाल सड़क पर, पुल पर ठेकेदार के बिल की व्यवस्था करने में किया जाएगा। पिछले पैकेज में 50 प्रतिशत राशि का उपयोग सड़कों, पुलों, ठेकेदारों के लिए किया गया था। तो पिछले पैकेज से किसानों और व्यापारियों को कोई फायदा नहीं हुआ।

Report by : Rajesh Soni

Also read : http://metromumbailive.com/local-train-congress-to-start-for-common-man/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x