ताजा खबरें

मुंबई में गर्भवती महिला की मौत, पति ने अस्पताल पर लगाया गंभीर आरोप

441

मुंबई(Mumbai) में एक 40 साल के व्यक्ति ने खान बहादुर भाभा अस्पताल पर अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की गुरुवार सुबह मौत के बाद अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पति विजय पाठक के अनुसार, कुर्ला पश्चिम स्थित अस्पताल के कर्मचारियों ने उनकी पत्नी किरण की देखभाल नहीं की, जिसके कारन उनकी मृत्यु हो गई।

हालांकि, अस्पताल के सूत्रों ने दावा किया कि महिला का हीमोग्लोबिन कम था और वह जानलेवा बीमारी से जूझ रही थी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। सूत्रों ने दावा किया कि महिला का दो महीने से सायन अस्पताल में इलाज चल रहा था।इस बीच, कुर्ला पुलिस ने घटना के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है। पेट में दर्द की शिकायत के बाद सुबह करीब सात बजे किरण को अस्पताल ले जाया गया। उसे लेबर रूम में ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने के करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

Also Read :- https://metromumbailive.com/will-the-school-bus-causing-traffic-jam-in-mumbai-be-stopped/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़