ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

इंडिया अंगेंस्ट कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने साधा अन्ना हजारे पर निशाना

308

इंडिया (Indian) अंगेंस्ट कॉर्पोरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटील ने वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे पर निशाना साधा है। उन्होंने अन्ना पर निशाना साधते हुए कहा कि,
‘अन्ना ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किये। लेकिन भाजपा पर अन्ना मौन क्यों?

इसके अलावा हेमंत पाटील ने प्रेस वार्ता के दौरान कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने आगे कहा कि, ‘किसान कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं।अन्ना हजारे ने कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करेंगे।

लेकिन जब भाजपा के देवेंद्र फडणवीस और उनके सहयोगी रालेगण सिद्धि में मिले तो अन्ना हजारे ने अपनी भूमिका बदल दी। अभी अन्ना भ्रष्टाचार के खिलाफ काम नहीं करना चाहते हैं। हम भाजपा के दौर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, मराठा, ओबीसी, धनगर आरक्षण के मुद्दे पर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Report by : Rajesh Soni

Also read : बोल्ड दुल्हन कार के बोनट पर बैठकर पहुंचीं शादी करने

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़