ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

प्रियंका चोपड़ा अब जल्द बनेगी दूसरे बच्चे की मां

499

इसी साल जनवरी (january)में, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक छोटी सी बच्ची का अपनी जिंदगी में वेलकम किया।प्रियंका और निक ने इस बेबी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा। कपल मालती मैरी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रहते हैं।हालांकि, फैंस को अभी तक मालती का चेहरा देखना नसीब नहीं हुआ है, प्रियंका और निक अपनी बच्ची की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हैं।मालती अभी 6 महीने की ही हुई है, लेकिन सोर्सेज की मानें तो कपल फिर से एक और बच्चे की तैयारी में हैं।

प्रियंका और निक जोनस ने हाल ही में मालती का ‘सिक्स मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन’ भी किया था। ये फोटो सोशल मीडिया में भी शेयर की गई थी।कपल के करीबियों से जानकारी मिली है कि वे दोनों मालती को भाई-बहन की कमी महसूस नहीं होने देना चाहते हैं। इसलिए प्रियंका और निक सरोगेसी से ही दूसरे बेबी की प्लानिंग के मूड में हैं।

प्रियंका और निक का मानना है कि जिंदगी में भाई-बहन का प्यार बहुत जरूरी होता है।इसलिए वो मालती के लिए भी यही चाहते हैं। वो अभी तो नहीं लेकिन जल्द ही दूसरे बेबी की प्लानिंग करेंगे। लेकिन जब भी करेंगे वो सरोगेसी के जरिए ही होगा।बेबी प्लान करने की बात पर कोई डाउट नहीं है, बस सोचने होगा कि कब करना है।

सोर्स के मुताबिक, ”निक अपने बच्चों की उम्र में ज्यादा फासला नहीं चाहते हैं। निक चाहते हैं कि उनके बच्चे भी उनकी और उनके  भाईयों की तरह हों, जिनमें उम्र का ज्यादा फासला ना हो।यही नहीं उनके माता-पिता भी यही चाहते हैं कि कपल समय रहते ज्यादा से ज्यादा बच्चे कर ले.” प्रियंका और निक दोनों ही परिवार की खुशियों में विश्वास रखते हैं।

Reported By :- Nitesh Thakur

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़