ताजा खबरेंपॉलिटिक्सराष्ट्रीय

यूपी विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को देंगे टिकट-प्रियंका गांधी

143

यूपी (UP) में आने वाले वर्ष में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि 40 फीसदी टिकट सिर्फ महिलाओं को दिया जाएगा। इसका ऐलान उन्होंने लखनऊ में आज मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर किया। साथ ही प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस का नारा है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं।
प्रियंका ने कहा कि 40 फीसदी टिकट का फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए यह निर्णय है जिसको जलाया गया मारा गया। यह निर्णय हाथरस की उस लड़की के लिए है जिसे न्याय नहीं मिला।लखीमपुर में एक लड़की मिली उसने बोला प्रधानमंत्री बनना चाहती उसके लिए है ये निर्णय।यह निर्णय सोनभद्र में उस महिला के लिए है जिसका नाम किस्मत है, जिसने अपने लोगों के लिए आवाज उठाई। यह यूपी की हर एक महिला के लिए है जो यूपी के आगे बढ़ाना चाहती है।सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि आज सत्ता के नाम पर ये है कि आप खुलेआम पब्लिक को कुचल सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में नफरत का बोलबाला है।महिलाएं ही इसे बदल सकती हैं। राजनीति में आप मुझसे कंधा से कंधा मिलाओ। मैं मीडिया की लड़किया को देखती हूं, जब सीतापुर में मुझे महिला पुलिसकर्मियों ने घेर लिया और मुझे सीतापुर के PAC में ले गए तो ये निर्णय उनके लिए भी है। देश को धर्म की राजनीति से निकलना है और आगे ले जाना है. महिलाओं को खुद ये काम करना पड़ेगा। इसलिये हम प्रदेश में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को ही देंगे।

 

Reported By – Brijendra Pratap Singh

Also Read – मुम्बई से सटे वसई में दो गुट आपस में भिड़े, देखिए ढिशूम-ढिशूम का वायरल वीडियो

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x