ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे के जन्म दिवस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

159

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ.श्रीकांत शिंदे के जन्म दिवस के अवसर पर कल्याण में बालासाहब की शिवसेना द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कल्याण पश्चिम के विधायक विश्वनाथ भोईर और शहर प्रमुख रवि पाटिल ने संयुक्त रूप से सप्ताह के दौरान कल्याण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया.

कल्याण लोकसभा के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का 4 फरवरी को जन्मदिन है तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का 9 फरवरी को जन्मदिन है। इसी उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 4 फरवरी को नि:शुल्क महारोग्य शिविर, 5 फरवरी को दुर्गाडी चौक से मक्सी ग्राउंड तक साइक्लोथॉन यानी साईकल मैराथन, 7 फरवरी को यशवंतराव चव्हाण खेल मैदान में सुबह 8 से 10 बजे तक पेंटिंग, निबंध लेखन, योग और कचरे से सस्टेनेबल वस्तु बनाने की प्रतियोगिता होगी एवं 8 फरवरी को गायन, संगीत, नृत्य, लोक कला, पारंपरिक कला, पौधरोपण, बाल कविता पाठ की प्रतियोगिताएं होंगी। एक सप्ताह के इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं शामिल हो ऐसी कोशिश की जाएगी यह कहना है विश्वनाथ भोईर का। इस पत्रकार परिषद में पूर्व नगरसेवक मोहन उगले, प्रभुनाथ भोईर, अंकुश जोगदंड, जयवंत भोईर आदि उपस्थित थे।

Also Read:मामा से हुई कहासुनी, तो भांजे को उतारा मौत के घाट।

 

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x