पॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पुणे -बैंगलोर हाईवे हुआ फिर शुरू

671

महाराष्ट्र (Maharastra)के 11 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों का जान-माल का नुकसान हुआ है। वहीं पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में बाढ़ ने खूब तबाही मचाई थी। पानी भरने के कारण पुणे-बैंगलोर हाईवे 4 दिनों से बंद पड़ा था। वहीं पानी कम होने के बाद इस हाईवे को अब खोल दिया गया।

हाईवे पर बड़े वाहनों को फिर से आने -जाने की अनुमति दे दी गई है। जिससे वाहन चालकों को राहत मिली है। कोल्हापुर जा रहे ईंधन के ट्रकों को पहले छोड़ दिया गया। जिसके बाद बड़े वाहनों को छोड़ा गया । वहीं आज शाम तक पूरे तरीके से हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।

 

Reported By- Rajesh Soni

Also Read –रायगढ़, रत्नागिरी और सातारा में भूस्खलन से 89 लोगों की मौत-NDRF

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़