दुनियादेशमहाराष्ट्र

30 रुपए में वो कैसे बना लखपति? हैरान करने वाला वीडियो

139

यह एक ऐसा CCTV फुटेज है, जिसे देखकर आपको लगेगा यह बेहद सामान्य सा वीडियो है। लेकिन इस वीडियो के पीछे की सच्चाई को जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में जो आप देख रहे हो, वो बेहद शातिर लुटेरों की कारस्तानी है। जिसको जानकर आपको हंसी और गुस्सा दोनों आएगा। और शायद इस वीडियो के बारे में जानकर आप भी लालच को बुरी बला मानने लगेंगे।

दरअसल, इस वीडियो में लुटेरों का लूटना का बिल्कुल नया अंदाज नजर आ रहा। जहां दो बाइक सवार लुटेरे एक लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद अनोखा तरीका अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर आप भी कहेंगे सच में ‘लालच बुरी बला है’।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बाइक सवार आदमी रस्ते पर पड़े 30 रुपये उठाने के लिए बाइक से नीचे उतरता है। उसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो लोग नोट उठाने गए शख्स के बाइक पर रखे बैग लेकर फरार हो जाते हैं। नोट उठाने गया शख्स उन बाइक सवारों को पकड़ने की भी कोशिश करता है। लेकिन वो असफल रहता है।

अब आप समझ ही गए होंगे यह लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए एक जाल था। जिसे इन शातिर लुटेरों लूट को अंजाम देने के लिए बिछाया गया था। जिसमें नोट उठाने गया बाइक सवार फंस जाता है। इन चोरों ने शख्स के 2 लाख रुपयों से भरे बैग को लूटने के लिए सड़क पर 30 रुपये रखे थे। और लूट का शिकार हुआ व्यक्ति इन शातिर लुटेरों के जाल में फंस गया। और 30 रुपये के चक्कर में अपने 2 लाख रुपये गंवा बैठा। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तालुका की है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Report By- Rajesh Soni

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x