महाराष्ट्र में अनलॉक की घोषणा हो चुकी है। जिसके तहत 25 जिलों को अनलॉक कर दिया गया है। लेकिन प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर पुणे को अब तक कड़े पाबंदियों से आजादी नहीं मिली है। जिसके कारण पुणे के व्यापारी और आम नागरिक सरकार से परेशान है। वहीं इसी वजह से पिछले कई दिनों से पुणे के व्यापारी जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। अब पुणे को अनलॉक करने को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित महत्वपूर्ण बैठक लेने जा रहे हैं।
पुणे में पाबंदियों में ढील देना का फैसला लेने के लिए आज दोपहर तीन बजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। बैठक से पुणे में प्रतिबंधों को कम करने की उम्मीद है। पुणे में दुकानों को सोमवार से शुक्रवार तक शाम 4 बजे तक खुले रहने की अनुमति है। जबकि शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद हैं।
बता दें कि, ‘पिछले चार दिनों से पुणे में व्यापारियों के विभिन्न संगठन प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं। इसलिए इस बैठक पर पुणे की जनता का ध्यान बना हुआ है।
Reported By – RaJesh Soni
Also Read –कांग्रेस ने शुरू की BMC चुनाव की तैयारी, दिसंबर में राहुल और सोनिया गांधी का होगा मुम्बई दौरा