ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

गुरुवार को पुणे वासियों को नहीं मिलेगा पानी

142

पुणे (Pune) शहर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। गुरुवार यानी 21 अक्टूबर को पूरे पुणे शहर की जलापूर्ति बंद कर दी जाएगी। इसकी जानकारी पुणे नगर निगम की ओर से जारी की गई है। इसलिए पुणेवासियों को पानी का संयम से इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि, गुरुवार को शहर की पूरी जलापूर्ति बंद कर दी जाएगी। शुक्रवार को भी लो प्रेशर से पानी की आपूर्ति होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के चलते पानी की आपूर्ति गुरुवार को बंद रहेगी। वहीं शुक्रवार को लो प्रेशर और देर से जलापूर्ति होगी। यह जानकारी पुणे नगर निगम के जल आपूर्ति विभाग ने दी है।

पुणे में पिछले महीने भी पानी की आपूर्ति काट दी गई थी। पुणे के उत्तर भाग में पानी की आपूर्ति 21 सितंबर को बंद कर दी गई थी। यह जानकारी पुणे नगर निगम के जलापूर्ति विभाग ने दी। लोहगांव, वडगांव शेरी, विमाननगर, कल्याणीनगर, विश्रांतवाड़ी, फुले नगर, यरवदा, धनोरी और नगर रोड के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति ठप हो गया था। भाग-आस्केड जलापूर्ति योजना के आपातकालीन कार्य के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मिशन अनलॉक: दुकान और रेस्टोरेंट शुरू रखने का समय बढ़ाया जाएगा, लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x