ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

19 नवंबर को सिर्फ महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल,जानिए क्या है वजह

134

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में 19 नवंबर को दिखेंगी सिर्फ महिला नेता। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गुरुवार को मीडिया यह जानकारी दी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सासंद जयराम रमेश ने अकोला जिले के वाडेगांव में मीडिया से कहा, 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के मौके पर सिर्फ महिलाएं राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगी।
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र पहुंची थी और राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है। नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद, पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है, और अकोला और बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।
उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को यात्रा के दोनों सत्रों कांग्रेस और उससे जुड़ी शाखाओं की महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी और महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों से पार्टी की महिला जनप्रतिनिधि भी उस दिन राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगी

Also Read: नाशिक : नशे में व्यक्ति ने 4 से 5 लोगो को मारी टक्कर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x