राहुल शिंदे (Rahul Shinde) को जलगांव जिले के पचोरा में कांग्रेस सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। सोशल मीडिया के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत सपकाल और उत्तर महाराष्ट्र से सोशल मीडिया संपर्क के प्रमुख ज्ञानेश्वर चव्हाण की मंजूरी के बाद, जलगांव जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष सचिन सोमवंशी ने राहुल शिंदे को पचोरा-भडगांव विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष चुना है।
सदर का नियुक्ति पत्र उत्तर महाराष्ट्र संपर्क प्रमुख विधायक प्रणीति शिंदे के हाथों दिया गया। आने वाले समय में कांग्रेस के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी नए अध्यक्ष शिंदे ने लिया। शिंदे की नियुक्ति पर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संदीप पाटिल, वरिष्ठ नेता प्रदीप पवार, पचोरा तालुका अध्यक्ष सचिन सोमवंशी, नगर अध्यक्ष अधिवक्ता अमजद पठान, तालुका महासचिव प्रताप पाटिल और अन्य ने उन्हें इस चुनाव पर बधाई दी है।
Report by : Rajesh Soni
Also read : नागरिकों को अच्छा अन्न की आपुर्ति की जाएगी- अधिकारी