कोरोनाखेलताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबई

मुंबई में हुई राज ठाकरे और BJP प्रदेश अध्यक्ष की मुलाकात, क्या होगा BMC चुनाव में गठबंधन ?

246

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आज कृष्णाकुंज में राज ठाकरे से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद चंद्रकांत पाटिल ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, ‘हमारी मुलाकात के दौरान गठबंधन पर चर्चा नहीं हुई।’ मुंबई BMC चुनाव के लिए भाजपा-मनसे गठबंधन पर आज चर्चा नहीं हुई।

आज का मुलाकात राजनीतिक नहीं थी। हर चीज के लिए एक सही समय होना चाहिए। परप्रांतियों पर भूमिका बदले बिना गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं है। परप्रांतियों को लेकर भूमिका पर राज ठाकरे से चर्चा की। उन्होंने राज ठाकरे को उस भूमिका के लिए मनाने की कोशिश की।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि, ‘राज ठाकरे ने उन्हें कृष्णकुंज आने का न्योता दिया। नासिक में बैठक के दौरान राज ठाकरे ने उन्हें घर आने का न्योता दिया था। मैं अहंकारी नेता नहीं हूं। किसी के द्वारा घर बुलाने के बाद घर जाने की परंपरा है। बैठक से पहले चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि गठबंधन न भी बने तो दोस्ती बनी रहेगी।

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज ठाकरे और मैं अचानक नासिक में मिले। हम दोनों नासिक के दौरे पर थे। उस समय हमने मुंबई में घर पर मिलने की बात की थी। यह राज्य में सभी की संस्कृति है।

 

Reported By- Rajesh Soni

Also Read –मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल पुरुस्कार रखा

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x