कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

अब राज ठाकरे खुद उतरेंगे सड़क पर, मनपा के खिलाफ आंदोलन

162

पुणे में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पिछले कुछ महीनों से मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं अब राज ठाकरे खुद पुणे में आंदोलन करेंगे।
तलजई हिल पर परियोजना का विरोध करने के लिए 24 अक्टूबर को पुणे में राज ठाकरे के नेतृत्व में एक बड़ा आंदोलन किया जाएग। और इसने पूरे महाराष्ट्र का ध्यान आकर्षित किया है।

मनसे के पुणे अध्यक्ष वसंत मोरे ने आंदोलन की जानकारी दी। तलजई पहाड़ी पर एक परियोजना चल रही है। परियोजना के नाम पर पहाड़ी पर एक तरह का अतिक्रमण किया जा रहा है। इसका हम विरोध करते है। इसके लिए हम आंदोलन करने जा रहे हैं। 24 तारीख को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। वसंत मोरे ने कहा कि आंदोलन सुबह सात बजे से शुरू होगा।

Reported by – Rajesh Soni

Also Read – टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली को बड़ी राहत

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x