ताजा खबरें

पांच साल बाद राज ठाकरे आज कोल्हापुर के दौरे पर

345

मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thakrey)आज कोल्हापयुर के दौरे पर है।वो आज पुणे से होते हुए कोल्हापुर पहुंचेंगे।राज ठाकरे लगभग पांच सालों बाद कोल्हापुर के दौरे पर है जहाँ कोल्हापुर वासियों ने उनके स्वागत की ज़ोरदार तैयारी कर रखी है वही राज ठाकरे 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक रत्नागिरी,सिंधुदुर्ग जिली का भी दौरा करेंगे। वही आज शाम राज ठाकरे कोल्हापुर आने के बाद अपने सभी पदाधिकारियों से बार्चित भी करेंगे। इसके बाद वह वहां अपने कुछ पुराने दोस्तों से भी मिलेंगे। बुधवार को राज ठाकरे छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद छत्रपति शाहू महाराज के स्मारक को सलामी देंगे। कोंकण यात्रा पर रवाना होने से पहले वह अंबाबाई मंदिर जाएंगे। फिर दोपहर में सावंतवाड़ी के लिए रवाना होंगे। वे शाम पांच बजे सावंतवाड़ी पहुंचेंगे। राज ठाकरे कुदाल में रहेंगे। राज ठाकरे 30 नवंबर से 6 दिसंबर, 2022 तक सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी जिलों का दौरा करेंगे।

Also Read :- https://metromumbailive.com/gorilla-safari-will-be-seen-in-sanjay-gandhi-national-park-of-borivali/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़