ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

BJP सांसद के विरोध के कारण राज ठाकरे ने अयोध्या दौरा स्थगित किया, संजय राउत ने साधा निशाना

162

बीजेपी(BJP) सांसद बृजभूषण सिंह ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध किया। जिसके बाद संतों ने भी राज ठाकरे के खिलाफ स्टैंड लिया। इतना ही नहीं बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी यह कहा कि राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए और फिर अयोध्या जाना चाहिए।

इसलिए राज ठाकरे को आखिरकार अपना पहला अयोध्या दौरा रद्द करना पड़ा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने अयोध्या दौरे को रद्द करने के लिए राज की आलोचना की है। संजय राउत ने राज ठाकरे से कहा कि अगर अयोध्या दौरे के लिए राज को मदद की जरूरत होती तो हम जरूर सहयोग करते।

साथ ही, मैं यह नहीं कहूंगा कि राज के लिए दौरा रद्द करना शर्म की बात थी, लेकिन भाजपा ऐसा क्यों कर रही है? ऐसा सवाल पूछते हुए राउत ने यह भी दावा किया कि राज की अयोध्या यात्रा रद्द करने के पीछे भाजपा का हाथ है।

राज ठाकरे को 5 जून को अयोध्या जाना था। जिसको लेकर मनसे ने बड़े पैमाने पर तैयारी की थी। 15 हजार मनसे कार्यकर्ता राज ठाकरे के साथ अयोध्या जाने वाले थे। अब राज ठाकरे पुणे जनसभा में अपने अयोध्या दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी देंगे

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/family-furious-at-union-minister-ramdas-athawale-said-you-dont-need-money-give-water-viral-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x