ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

आज राज ठाकरे होंगे अस्पताल में भर्ती, कल होगा ऑपेरशन?

137

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे की कल यानी 19 जून हिप बोन की सर्जरी करेंगे। इसके लिए राज ठाकरे को आज मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। पैर का दर्द बढ़ने के कारण राज ठाकरे यह सर्जरी करा रहे हैं। उन्हें आज दोपहर लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और उनका प्री-सर्जरी परीक्षण होगा। उसके बाद, कल उनकी सर्जरी की जाएगी। ऐसी जानकारी सूत्रों से मिली है।सर्जरी के बाद उन्हें करीब दो महीने तक आराम करना होगा।

इससे पहले राज ठाकरे को सर्जरी के लिए जून के पहले सप्ताह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन तभी उनके शरीर में कोरोना की डेड सेल्स पाए गए थे। इस वजह से उन्हें एनेस्थीसिया नहीं दिया जा सका। इसलिए उनकी सर्जरी टाल दी गई।

टेनिस खेलते समय समय राज ठाकरे के पैर में चोट लग गई। यह चोट एक बार फिर ताजा हो गई है। इसलिए डॉक्टर ने हिप बोन सर्जरी की सलाह दी। सूत्रों के मुताबिक, कल लीलावती अस्पताल में सर्जरी की जाएगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read : –https://metromumbailive.com/cunning-of-illegal-hawkers-in-mumbai-missing-including-business-after-seeing-police/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x