ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

राज ठाकरे का लाउडस्पीकर को लेकर जनता को पत्र, मनसे नेताओं ने शुरू किया घर-घर पत्र बांटने का काम

158

मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray)द्वारा ली गई भूमिका ने महाराष्ट्र का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। राज ठाकरे के रोल पर सत्ताधारियों का ध्यान है।

एक बार फिर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने मस्जिद पर लगे लाउडस्पीकरों के खिलाफ जंग शुरू कर दी है। राज ठाकरे ने इस संबंध में एक पत्र लिखा है। राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं को आदेश दिया है कि यह पत्र घर-घर जाकर नागरिकों को बांटे। हालांकि पुलिस ने पत्र बांटने वाले मनसैनिकों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।

राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक पत्र जारी किया है। और मनसे कार्यकर्ताओं से पत्र को घर-घर जाकर नागरिकों तक पहुंचाने का आदेश है। घाटकोपर के असल्फा संभाग में मनसे उपाध्यक्ष महेंद्र भानुशाली, शाखा अध्यक्ष राहुल चव्हाण और अन्य पदाधिकारियों ने सबसे पहले मंदिर में पत्रों की पूजा की।

हालांकि पत्र बांटने के प्रयास में पुलिस ने मनसे नेताओ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मनसे नेताओं ने पत्र को हर घर में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही राज ठाकरे के आदेश के तहत मानसैनिकों ने माहिम स्थित मकरंद सोसाइटी की ओर से मुंबई के नागरिकों के घरों में यह पत्र बांटना शुरू कर दिया है।

मनसे के जिलाध्यक्ष गजानन काले ने नवी मुंबई के सीवुड में पत्र बांटना शुरू किया। उन्होंने सोसायटी में जाकर मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लाउडस्पीकर विरोधी पत्र बांटे। मनसे ने महाराष्ट्र और देश भर में लाउडस्पीकर की आवाज के खिलाफ एक आंदोलन शुरू किया है। और अब आम नागरिकों को इस आंदोलन से जोड़ने के लिए राज ठाकरे की तरफ एक पत्र जारी किया गया है।

इस बीच, पुलिस ने चेंबूर से मनसे के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। चेंबूर में मनसे के कुछ कार्यकर्ता नागरिकों के घर जा रहे थे और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा दिया गया पत्र बांट रहे थे. इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया।मनसे कार्यकर्ताओं को आरसीएफ थाने ले जाया गया है। बिना अनुमति पत्र बांटने के आरोप में पुलिस ने आठ मनसैनिकों को गिरफ्तार किया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read : – https://metromumbailive.com/congress-president-sonia-gandhi-got-corona-infected-many-leaders-are-likely-to-be-hit-by-corona/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x