कोरोनाखेलताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

बाढ़ ग्रस्तों की मदद के लिए राजू शेट्टी आक्रामक-टाइटल एंड थंब नेल

484

महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा और सांगली जिलों में भारी बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। जैसे ही पंचगंगा और कृष्णा नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। वैसे ही कोल्हापुर और सांगली बाढ़ की चपेट में आ गया।

विपक्षी दलों का मानना है कि सरकार द्वारा मदद की घोषणा की गई है। लेकिन बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंची नहीं है। ऐसे में स्वाभिमानी शेतकारी संगठन ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने 23 अगस्त को कोल्हापुर कलेक्ट्रेट तक मोर्चा निकालने का ऐलान किया।

राजू शेट्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, किसानों को पूर्ण फसल ऋण माफी के साथ बाढ़ प्रभावित घरों के बिना शर्त पूर्ण पुनर्वास की मांग की है। इसलिए सरकार 23 अगस्त तक मुआवजे की नीति तय करे। नहीं तो हम अगले फैसले की घोषणा मोर्चा के दौरान करेंगे।

उन्होंने आगे महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने केवल आश्वासन दिया। जो लोग कृषि नहीं जानते हैं, उन्होंने मदद की। हालांकि, कृषि को जानने वालों ने मदद करने में टालमटोल किया।\

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read –शिवसेना को BJP से गठबंधन कर लेना चाहिए, अन्यथा उठाना पड़ेगा नुकसान-RPI(A)

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़