ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रामनवमी के दिन दिखा बाहुबली प्रभास का राम अवतार

148

आज (10 अप्रैल) पूरा देश रामनवमी (Ramnavmi) मना रहा है। इस खास मौके पर साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम राउत ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है. इसमें भगवान राम के अवतार में दिखाई देने वाले प्रभास के अलग-अलग लुक को दिखाया गया है। ओम राउत के इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन मिल रहे हैं।

ओम राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भगवान राम के अवतार में दिखाई देने वाले प्रभास के अलग-अलग लुक को दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में राम नवमी की शुभकामनाएं दी जाती हैं और उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रशंसकों द्वारा बनाई गई फिल्म ‘आदिपुरुष’ का पोस्टर है।

इस वीडियो के साथ ओम राउत ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। उफनता वीरता का सागर, छलकती वात्सल्य की गागर। जन्म हुआ प्रभु श्रीराम का, झूमें नाचे हर जन घर नगर। बुराई पर अच्छाई की जीत ही जीत का जश्न है।’ इस तरह ओम राउत ने प्रभु श्रीराम का गुणगान किया।

‘आदिपुरुष’ प्रभास की बड़े बजट की फिल्म है और यह 12 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाएंगे, जबकि कृति सेनन माता सीता की भूमिका निभाएंगी।

प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘राधे श्याम’ में नजर आए थे। वह ‘आदिपुरुष’ के अलावा ‘सालार’ और ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आएंगे।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/bmc-has-made-suvidhas-near-me-app-for-mumbaikars-all-information-will-be-available-in-one-click-on-mobile/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x