ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

ब्रह्मास्त्र प्रमोशन के बाद आलिया का हाथ थामे मुंबई पहुंचे रणबीर कपूर

134

बॉलीवुड स्टार (Bollywood star)रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों जमकर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में बिजी हैं। इस सिलसिले में ये स्टार कपल दिल्ली गए हुए थे। दिल्ली में फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन कर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब मुंबई लौट आए हैं। ये स्टार कपल मुंबई में देर रात पहुंचा। जहां से इनकी ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी प्रेग्नेंट बीवी का खास ध्यान रखते दिखे। इस दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था। यहां देखें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ताजा तस्वीरें।

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में दिल्ली से मुंबई लौटे हैं। इन दोनों सितारों की ये ताजा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से सामने आई हैं।

सुपरस्टार रणबीर कपूर इस दौरान अपनी पत्नी आलिया भट्ट का खास ध्यान रखते दिखे। इस दौरान दोनों सितारे एक दूसरे का हाथ थामे हुए थे।

मुंबई एयरपोर्ट पर ये स्टार कपल कड़ी सुरक्षा के घेरे में था। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को प्रोटेक्शन के बीच कार तक ले जाया गया।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने कुछ वक्त पहले ही शादी रचाई है। शादी के 2 महीने बाद ही अदाकारा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर हर किसी को चौंका दिया था।

अदाकारा आलिया भट्ट इस वक्त अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमिस्टर में हैं। इस दौरान भी अदाकारा जमकर काम कर रही हैं। जिसे देख फैंस उनसे मोटिवेट होते दिख रहे हैं।

हालांकि इस दौरान अदाकारा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों ही काफी थके हुए नजर आ रहे थे। एयरपोर्ट पर ये कपल काफी उदास भी दिखा।

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी दर्शन करने जाना था। जहां इस स्टार कपल को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणबीर कपूर के पुराने वीडियो की वजह से मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। उस पुराने वीडियो में रणबीर कपूर ने माना था कि वो बीफ प्रेमी है।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/ali-baba-and-forty-thieves-were-there-we-are-40-mlas-of-shinde-baba/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x