ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

जानिए राणे और ठाकरे परिवार की दुश्मनी की दास्तां, कैसे और क्यों बढ़ी दूरियां?

147

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) का महाराष्ट्र की राजनीति में एक अलग स्थान है। उन्होंने शिवसेना के नगरसेवक से लेकर मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। लेकिन राणे अपने राजनीतिक कैरियर से ज्यादा शिवसेना के साथ अपने छत्तीस के आंकड़ें को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। इसी दुश्मनी के चलते नारायण राणे को केंद्रीय मंत्री होते हुए कुछ दिन पहले गिरफ्तार तक होना पड़ा था। क्योंकि राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव (CM Uddhav Thackeray) ठाकरे को थप्पड़ मारने का विवादित बयान दिया था।

मुख्यमंत्री ठाकरे को थप्पड़ मारने का बयान देने वाले यह वही राणे हैं। जिन्हें शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे (Balasaheb Thackeray) ने नगरसेवक से लेकर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री तक बनाया। लेकिन राणे ने फिर भी साल 2005 में शिवसेना को अलविदा कह दिया। राणे के इसी फैसले ने बालासाहब ठाकरे को बड़ा झटका दिया। कई कार्यक्रमों में बालासाहब ठाकरे नारायण राणे का सार्वजनिक तौरपर मजाक उड़ाते दिखेS।

राणे के शिवसेना छोड़ने के पीछे की वजह उद्धव ठाकरे को माना जाता है। उद्धव ठाकरे का पार्टी में कद बढ़ने के बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने शिवसेना छोड़ दी थी। जिनमें नारायण राणे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे प्रमुख चेहरे हैं। नारायण राणे जहां बालासाहब को अपना गुरु मानते हैं। वहीं उद्धव ठाकरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

राणे की पहचान कोंकण के कद्दावर नेता के तौरपर हैं। हालांकि राणे का कोंकण में सिर्फ सिंधुदुर्ग जिले तक प्रभाव हैं। इस सीट से उनके बड़े बेटे नीलेश सांसद भी रह चुके हैं। वहीं उनके छोटे बेटे नितेश भी यहीं से विधायक हैं।

साल 1970 में राणे ने शिवसेना के साथ अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी। 1990 में राणे मालवण विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने थे। बालासाहब ठाकरे ने साल 1999 में राणे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया था।
जिसके बाद राणे ने साल 2005 में शिवसेना छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। वहीं साल 2017 में राणे ने कांग्रेस को भी छोड़ दिया। उन्होंने जिसके बाद खुदकी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष नाम से पार्टी बना ली। वहीं साल 2019 में राणे ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और खुदकी पार्टी का भाजपा के साथ विलय कर दिया।

 

Report By: Rajesh Soni

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x