केंद्रीय गृहमंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने आज गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर रत्नागिरी से जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत कर दी है। एक बार फिर राणे ने सीएम ठाकरे के रिश्तेदार और युवासेना सचिव वरुण सरदेसाई को धमकी दी है।
उन्होंने कहा कि, ‘ युवासेना सचिव वरुण सरदेसाई हमारे घर पर हमला करने आए था। इसे अब वापस आने दो, अबकी बार वापस नहीं जाएगा। हमारे घर पर हमला करने वाला गिरफ्तार नहीं हुआ, क्योंकि वो रिश्तेदार है। वो क्या लाता है, इसी वजह से उसकी इतनी ताकत। किसी भी नेता के पास उतना पुलिस सुरक्षा नहीं है, जितना उसके पास है। फिर भी वरुण सरदेसाई पीट गया। वहां के लड़कों ने उसे मारा। अब वापस आया तो, वापस जाएगा नहीं। हमारे घर के बाहर कोई आएगा तो हम छोड़ेंगे नहीं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : देश में 61 करोड़ लोगों को लगा टीका, 50% आबादी को मिली पहली डोज