ताजा खबरेंमनोरंजन

शाहरुख़ खान के मन्नत के पास तैयार हो रहा हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का घर, कीमत जान रह जाएंगे दंग

136

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सर्कस को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इसी बीच रणवीर और दीपिका पादुकोण ने मुंबई में एक बड़ी खरीदारी की। कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि रणवीर और दीपिका जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। उनके रिश्ते में कुछ गड़बड़ है। जब ये सारी चर्चाएं चल रही थीं, तब रणवीर ने दीपिका द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर पर कमेंट कर लिखा था, ‘माय क्वीन’। बाद में पता चला कि तलाक की बातें सिर्फ अफवाहें थीं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने मुंबई में अपना नया फ्लैट खरीदा है। दिलचस्प बात यह है कि इस फ्लैट की कीमत सुनकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। यह एक आलीशान फ्लैट है और इसकी कीमत भी दमदार है। रणवीर और दीपिका ने ये फ्लैट शाहरुख खान के मन्नत बंगले के पास खरीदा है. जिस बिल्डिंग में रणवीर और दीपिका ने फ्लैट बुक कराया है, वह अभी निर्माणाधीन है।

इस बिल्डिंग के बाहर एक बड़ा टीवी लगाया गया है। इससे पता चलता है कि फ्लैट कैसा होने वाला है। इससे साफ है कि रणवीर और दीपिका का फ्लैट आलीशान होने वाला है। रणवीर और दीपिका के फ्लैट की कीमत 119 करोड़ रुपये बताई जाती है। मुंबई के सागर रेशम में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट खरीदने की खबर है। इस अपार्टमेंट में पार्किंग की सुविधा भी है।

Also Read:

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x