ताजा खबरें

रतन टाटा के करीबी दोस्त आर.के कृष्ण कुमार का निधन

382

रतन टाटा(Ratan Tata)के करीबी दोस्त और टाटा समूह के दिग्गज आर. कआरके कृष्ण कुमार का रविवार शाम मुंबई में निधन हो गया। केरल में जन्मे कृष्णकुमार टाटा समूह में कई पदों पर रहे। वह इंडियन होटल्स के प्रमुख भी थे। कृष्णकुमार ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कृष्णकुमार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज सोमवार शाम 4.30 बजे मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा। रतन टाटा अपने दोस्त और सहयोगी के निधन से बेहद दुखी हैं और उन्होंने कृष्ण कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अपने सहयोगी के बारे में याद करते हुए रतन टाटा ने कहा, मेरे मित्र और सहयोगी आरके कृष्णकुमार के निधन पर दुख व्यक्त करना मुश्किल है। मैं हमेशा उस सौहार्दपूर्ण संबंध को याद रखूंगा जो हमने टाटा समूह और व्यक्तिगत रूप से साझा किया है।

Also Read :-https://metromumbailive.com/more-than-5-lakh-people-took-to-the-streets-of-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़