ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में शिंदे गुट में शामिल बागी विधायक की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त

131

शिंदे गुट (Shinde Faction)के विधायक भरत गोगावाले की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया है। मालूम हो कि यह हादसा कुछ समय पहले मुंबई में हुआ था। हादसा मुंबई के घाटकोपर और मंत्रालय के बीच हाईवे पर हुआ। मुंबई में फ्रीवे ब्रिज पर वाडीबंदर के पास गोगावले की कार का एक्सीडेंट हो गया। फ्रीवे पर आठ गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

सूत्रों के मुताबिक, भरत गोगावले आज सुबह मंत्रालय जा रहे थे, तभी उनका एक्सीडेंट हो गया। प्रारंभिक जानकारी यह है कि सामने आ रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगने से वाहन का एक्सीडेंट हो गया।
हादसे के बाद बोलते हुए भरत गोगावले ने बताया कि आठ वाहन आपस में टकरा गए. लेकिन किसी को चोट नहीं आई। गोगावले ने कहा, “किसी की चिंता न करें, हम सभी सुरक्षित हैं।”

इसके अलावा भरत गोगवले ने आज सुबह कहा कि, ‘कोई किसीकी इज्जत न उछालें। हमने कोई गलत काम नहीं किया। जिसके कारण हमें सुप्रीम कोर्ट में विजय मिलेगा।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Raed ;-https://metromumbailive.com/flood-wreaks-havoc-in-maharashtra-truck-washed-away-3-dead/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x