महाराष्ट्र में बुधवार से शुरू ही हुई कुछ दिनों की बारिश के कारण पूरे महाराष्ट्र में बाढ़ आ गई। जिसके कारण बड़े पैमाने पर जान और माल का नुकसान हुआ है। अब इसको लेकर शिवसेना के राज्यसभा सांसद और बड़े नेता संजय राउत (Sanjay) का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि, महाराष्ट्र के 11 जिलों में बाढ़ के हालात है। बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हो गए हैं। वहीं कई जानें चली गई और कई लोगों के परिवार तबाह हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार पूरी कोशिश कर रही है लेकिन केंद्र सरकार को भी महाराष्ट्र की यथासंभव मदद करनी होगी।
साथ ही मुंबई में कई अमीर लोग हैं। जिन्हें महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति में त्रस्त लोगों पर ध्यान देना चाहिए।महाड सतारा सांगली कोल्हापुर में जो गांव तबाह हुए थे। उन्हें अब एक बार फिर से बनाना होगा, सरकार भरसक प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार पूरी कोशिश करेगी। लेकिन यह सबकी जिम्मेदारी है। जिन्हें महाराष्ट्र ने दिया है उन्हें मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस समय राज्य को कई हाथों से मदद की दरकार है। केंद्र अच्छी मदद कर रहा है। मुंबई में दुनिया के सबसे अमीर लोग रहते हैं। उन्हें भी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
मैंने भास्कर जाधव के बारे में अखबारों में देखा या पढ़ा नहीं है, इसलिए वह इस बारे में बात करेंगे।लेकिन इन सभी स्थितियों में धैर्य की जरूरत है। लोगों के आक्रोश को समझना जरूरी है। मुख्यमंत्री और सरकार यह कर रही है।
Reported By – Rajesh soni
Also Read – मुम्बई लोकल जल्द शुरू करवाने को लेकर BJP हुई आक्रामक