ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कल्याण-डोम्बिवली में रिक्शा चालकों की दादागिरी खत्म, अब मीटर के हिसाब से वसूलना होगा किराया

140

कल्याण-डोंबिवली में रिक्शा चालक(Rickshaw Drivers) मीटर सिस्टम को भूल गए हैं। रिक्शा चालकों ने मीटर सिस्टम से रिक्शा चलाने के नियमों से मुंह मोड़ लिया है। मीटर के हिसाब से भाड़ा वसूलने की यात्रियों की मांग को रिक्शा चालकों द्वारा खारिज कर दिया जाता है।

जिसके कारण शेयरिंग के अलावा रिक्शा बुक करने वाले यात्रियों को न्यूनतम किराया दोगुना देना पड़ता है। क्योंकि रिक्शा चालक मनचाहा किराया वसूलते हैं। इसी समस्या को लेकर कल्याण आरटीओ कार्यालय में रिक्शा संगठनों और आरटीओ पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई।

इस बैठक में मीटर से यात्रा करने की मांग करने वाले यात्रियों को मीटर के अनुसार किराया वसूलने का निर्देश कल्याण आरटीओ अधिकारी विनोद साल्वे ने दिया।
आरटीओ ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में फैसला लागू कर दिया जाएगा। और मीटर से किराया वसूलने से इनकार करने वाले रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई और ठाणे में शेयर रिक्शा सिस्टम है। लेकिन मीटर सिस्टम भी है। कल्याण-डोंबिवली दोनों शहरों में अधिकांश रिक्शा स्टैंड शेयरिंग रिक्शा स्टैंड हैं। नियमानुसार रिक्शा मीटर सिस्टम के हिसाब से भी चलाना अनिवार्य है।

हालांकि शेयर सिस्टम के चलते रिक्शा में लगे मीटर सिर्फ सजावट के लिए रह गए हैं। साल भर रिक्शा मीटर की पासिंग होती है। लेकिन रिक्शा मीटर से नहीं चलते। रिक्शा चालकों ने रिक्शा को मीटर सिस्टम से चलाने से मना कर दिया है। जिसको लेकर कल्याण आरटीओ को कई शिकायतें मिली हैं। यात्रियों ने शिकायत में कहा कि, रिक्शा चालक मीटर के हिसाब से किराया नहीं वसूलते हैं। बल्कि किराया मनचाहा वसूलते हैं।

इस बीच इस प्रकार के आदेश को दो बार पहले भी लागू किया जा चुका है। कुछ दिन तक मीटर से भाड़ा नहीं नकारने वाले रिक्शा चालकों पर कार्रवाई होती है। लेकिन लगातार कार्रवाई न होने के कारण फिर से रिक्शा चालक मनमानी करने लगते हैं। अब फिर से आरटीओ की बैठक में मीटर सख्ती का फैसला लिया गया है। लेकिन रिक्शा संघों के दबाव में इस फैसले पर कितना अमल होगा? यह देखने वाली बात होगी।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/a-poor-familys-house-collapsed-in-chembur-bmc-sent-eviction-notice/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x