ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े बैंक से लूट लिए गए 1 करोड़ रुपए

546

महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बुलढाणा अर्बन बैंक में दिनदहाड़े कुछ लुटेरों ने बंदूक की नोंक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने बंदूक दिखाकर बैंक से पैसे और जेवरात लूट लिए। इस वारदात को 28 अक्टूबर की दोपहर अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन नकाबपोश लुटेरे बैंक में बंदूक के साथ घुस गए। जिसके बाद बैंक कर्मचारियों पर बंदूक तानकर 25 लाख रूपए और 75 लाख रुपयों के जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि यह घटना बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से इन लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – मलिक ने वानखेडे को दी चेतावनी, लिखा-‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त’

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़