ताजा खबरें

बर्थडे पर सलमान खान ने फैंस के साथ शेयर किए अनजाने राज़

148

बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानी सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन बर्थडे से एक दिन पहले ही सलमान को सांप ने काट लिया।

जिसके बाद सलमान के फैंस काफी परेशान थे। और लगातार उनकी तबियत के बारे में जानना चाह रहे थे। 26 दिसंबर की देर रात सलमान को सांप ने काटा था। क्योंकि सांप ज़हरीला नहीं था। इस वजह से सलमान को छह घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इन सबके बाद सलमान ने आज मीडिया से भी बातचीत की। और बताया कि कैसे सांप ने उनके फार्म हाउस में उन्हें काटा और आखिर वहां हुआ क्या था ?

पनवेल के फार्महाउस पर हुई घटना के बारे में बात करते हुए सलमान ने बताया कि, ‘मेरे फार्महाउस में एक सांप घुस आया था। मैं उसे डंडे के सहारे खींच रहा था। लेकिन वह धीरे-धीरे मेरे हाथ की तरफ बढ़ा। फिर मैंने उसे बाहर निकालने के लिए उसे पकड़ लिया। लेकिन फिर उसने मुझे तीन बार काटा। सांप के काटने के बाद मैं करीब 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। लेकिन अब मैं ठीक हूं।

सलमान को सांप के काटे जाने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान रह गए थे। लेकिन , सलमान के सुरक्षित होने की खबर सुनकर फैंस ने राहत की सांस ली। आज सलमान के जन्मदिन के मौके पर हर कोई उनकी लंबी उम्र और सेहत के लिए दुआ कर रहा है। फैंस अपने-अपने तरीके से और जोश के साथ अपने फेवरेट स्टार का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

फैंस के साथ -साथ बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी सलमान खान को जन्मदिन की मुबारक बात दी । वहीं सलमान खान की ख़ास दोस्त कैटरीना कैफ ने भी उनको बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए एक छोटा सा सन्देश भी शेयर किया है।

 

Reported By – Tripti Singh

Also Read – स्वर्गीय CDS बिपिन रावत को सह्याद्री की चोटी पर अनोखी श्रद्धांजलि

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x