ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

शाहू महाराज की जयंती पर संभाजी महाराज ने जताई खुशी

280

आज लोकराजा राजर्षी शाहू महाराज (Shahu Maharaj) की 147 वीं जयंती है। इस दौरान कोल्हापुर जिले के कसबा बावडा में पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। यह शाहू महाराज की जन्मस्थली भी है। वहीं शाहू महाराज की जयंती के मौके पर आज यहां उनके जन्मस्थली पर मान्यवर लोगों की भीड़ भी लग रही है।

वहीँ आज जयंती के मौके पर सांसद संभाजी महाराज ने जन्मस्थल पर भेंट देकर बड़ी खुशी से शाहू महाराज की मूर्ति पर पुष्पहार हार चढ़ाकर खुशी मनाई।

इस दौरान संभाजी महाराज ने शाहू कार्यों की समीक्षा की। वहीं आज कोल्हापुर में सारथी संस्था केंद्र का भी शुभारंभ हुआ है। इसको लेकर संभाजी महाराज ने खुशी जताई है। वहीं सीएम ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि, ‘इस सेंटर के लिए केंद्र सरकार ने दो एकड़ की जमीन दी है।
पर यह दो एकड़ की जमीन पर्याप्त नहीं है। इसलिए सरकार को 5 एकड़ जमीन देनी चाहिए। ऐसी मांग भी सांसद द्वारा की गई है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्ष संभव नहीं-संजय राउत

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x