ताजा खबरें

पुणे ,ठाणे और वर्ली के बाद अब सांगली बंद !

126

महाराष्ट्र (Maharashtra): महाराष्ट्र के सांगली जिले में महापुरुषों के उपर दिए बयान को लेकर प्रगतिशील संगठन की ओर से सांगली बंद का आह्वान किया गया है।महापुरुष के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा नेता व राज्य सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रवक्त सुधांशु त्रिवेदी, विधायक प्रसाद लाड के खिलाफ एएनसी- प्रगतिशील संगठन की ओर से सांगली बंद किया गया है।

लोगो ने इन सभी का प्रतीकात्मक पोस्टर लगा कर विरोध जताया है। साथ ही सांगली के थाना चौक से पदयात्रा शुरू की गई। यह पदयात्रा सांगली शहर की परिक्रमा कर शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष आएगी और महापुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम करेगी।

Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x