ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

संजय निरुपम को भाजपा से मिला ऑफर ?, टिकट काटने पर निरुपम ने अपनी पार्टी कांग्रेस को दी चेतावनी

989

Sanjay Nirupam: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनितिक माहौल पूरी तरह से गर्म है, सीट शेयरिंग को लेकर NDA और इंडिया दोनों में विवाद चल रहा है। इंडिया से शिवसेना ठाकरे गुट ने महाराष्ट्र में अपनी पहेली लिस्ट जारी की जिसमे साउथ मुंबई से अरविन्द सावंत को टिकट मिला है और वहीं मुंबई उत्तर पश्चिम से गजानन कीर्तिकर के बेटे अनमोल कीर्तिकर को पार्टी ने टिकट दिया है।

टिकट की घोषणा से पहले खबर थी कि इस सीट से कांग्रेस संजय निरुपम को टिकट दे सकती है, लेकिन इस सीट को उद्धव गुट ने आपने खाते में ले लिया और निरुपम का टिकट का दिया। टिकट काटने के बाद संजय निरुपम ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और उसमे कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा की अगर एक हफ्ते के अंदर पार्टी मुझे टिकट नहीं देती है, तो मेरे पास और एक विकल्प है।

सूत्रों के हवाले से खबर है की संजय निरुपम भाजपा में शामिल हो सकते हैं अगर उन्हें उत्तर मुंबई से टिकट नहीं मिला तो, प्रेस कनफेर्नेस कर उन्हों ने कांग्रेस के बड़े लीडर को मुंबई में टिकट शेयरिंग पर विचार करने के लिए कहा है। साथ ही उन्हों ने कांग्रेस को एक हफ्ते का अल्टीमेट देते हुए कहा की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम की सीट या उत्तरा मुंबई की सीट से टिकट दें, नहीं तो वह दूसरा विकल्प अपनाएंगे।(Sanjay Nirupam)

मुंबई में कुल 6 लोकसभा सीट है जिसमे से आज शिवसेना उद्धव गुट ने 3 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा की उनमे साउथ मुंबई, मुंबई साउथ सेंटल और मुंबई नार्थ वेस्ट शामिल है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में निरुपम ने कहा की शिवसेन की नजर अब उत्तर मुंबई में है, और शिवसेना पर कांग्रेस को खत्म करने का आरोप लगाया। अगर पार्टी संजय निरुपम को उत्तर मुंबई से टिकट देती है तो उत्तर मुंबई में काटे की टक्कर होगी क्यों की इस सीट पर भाजपा ने भी एक नया उम्मदीवार खड़ा किया है गोपाल शेट्टी का टिकट काट कर पियूष गोयल को चुनावी मैदान में खड़ा खड़ा किया है।

Also Read: पुणे में दिव्यांग लड़की से रैगिंग , रैगिंग से परेशान लड़की को हुआ ब्रेन स्ट्रोक!

WhatsApp Group Join Now

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x