ताजा खबरें

संजय राउत ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा ये एक अच्छे नेता के संकेत नहीं है।

141

विवादो (controversies)में घिरे संजय राउत ने एक बार फिर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो रूस-यूक्रेन युद्ध पर मध्यस्थता करने को तैयार थे लेकिन आंतरिक मुद्दों पर नहीं। ये एक अच्छे नेता के संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद मानवता के लिए लड़ाई थी, न कि दोनों राज्यों के लोगों और सरकारों के बीच की लड़ाई।

संजय राउत ने राज्यों के बीच सीमा विवाद पर आगे कहा कि बेलगावी और आस-पास के इलाकों में मराठी भाषा के लोगों का संघर्ष है. इन लोगों को राज्यों का पुनर्गठन के दौरान इनकी इच्छा के खिलाफ कर्नाटक में शामिल कर दिया गया। इनकी इच्छाओं को क्रूरता के साथ कुचला नहीं जा सकता।

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच चल रहे सीमा विवाद को लेकर विपक्ष हमलावर है। इसी क्रम में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र सामना में उन पर हमला करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर फोकस है लेकिन कर्नाटक-महाराष्ट्र के बीच चल रहे विवाद पर नहीं।

Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x