शिवसेना के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने भगत कोशियारी पर निशाना साधा है। उन्होंने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘इस समय महाराष्ट्र में सरकार चल रही है। राज्य सरकार के कई नेता राज्यपल के विषय पर बोल चुके हैं। वो फ़ाइल क्या है? वो कब भेजी गई ? इस पर मैं यहां बैठकर उत्तर नहीं दे सकता हूँ।
उन्होंने आगे कहा कि, ‘पर राज्यपाल को, लोगों द्वारा चुनी गई सरकार, जिस सरकार ने संविधान के तहत शपथ ली है। और वो शपथ राज्यपाल ने ही दिलवाई है। उस सरकार को राजनीतिक कारणों के कारण अटकाना नहीं चाहिए। फिर चाहे वो विधान परिषद के 12 सदस्यों की नियुक्ति का मसला हो, MPSC की नियुक्ति हो, ऐसे प्रकार से अटकाना यह राजनीतिक दबाव का प्रकार है। राज्यपाल को ऐसे विवादों में नहीं पड़ना चाहिए।
राउत ने कहा कि, ‘पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में ऐसा लगातार दिखाई दे रहा है। इस संदर्भ में राज्य के मंत्री और प्रमुख लोग जरूर बोलेंगे। मेरा मत इतना ही है कि राजभवन सरकार को मदद करने के लिए होता है। सरकार की टांग खींचने के लिए नहीं होता। महाराष्ट्र सरकार की अगर टांग खींचने की कोशिश तुम करोगे तो, तुम्हारी टांग फंस जाएगी और तुम गिर जाओगे। यह सबके लिए बोलता हूं। उन्हें सरकारी योजनाओं में दखलअंदाजी के कोई आदेश दे रहा है तो, यह देखने वाली बात होगी।
Report by : Rajesh Soni
Also read : आम आदमी के लिए शुरू हो लोकल ट्रेन-कांग्रेस