ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में 15 दिसंबर से स्कूल शुरू

137

मुंबई (Mumbai)के वर्ली से आज आग लगने की दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअस्ल, वर्ली के बीबीडी चाल में एक घर में गैस सिलेंडर फट गया। इस विस्फोट में चार महीने के बच्चे समेत चार लोगों झुलस गए। घायलों को नायर अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल एक डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

वर्ली के कामगार वसाहत स्थित बीडीडी चॉल नंबर 3 के एक घर में आज सुबह 7:11 बजे गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के बाद आग लग गई। यह आग फिर पूरे घर में फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल को तुरंत बुलाया गया। दमकल की अथक कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह आग लेवल 1 की बताई जा रही है।

विस्फोट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक चार माह का बच्चा भी शामिल है। इस घटना में आनंद पुरी (27), मंगेश पुरी (4 महीने), विद्या पुरी (25) और विष्णु पुरी (5) गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, आनंद पुरी और चार महीने के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। विद्या पुरी और विष्णु पुरी की अवस्था स्थिर बताई जा रही है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/not-a-single-patient-of-omicron-in-india-central-health-department/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x