ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

औरंगजेब के बाद अफजलखान की कब्र पर सुरक्षा बढ़ी

146

महाराष्ट्र में अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा क्रूर मुग़ल शासक औरंगजेब की कब्र (Aurangzeb’s tomb) पर माथा टेकने के बाद से राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। मनसे नेता गजानन काले ने औरंगजेब की कब्र को जमींदोज करने की धमकी दी थी। जिसके बाद औरंगजेब की कब्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं अब औरंगजेब के बाद मुगल शासक अफजलखान की कब्र पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दरअसल, महाराष्ट्र के सतारा जिले के प्रतापगढ़ की तलहटी में स्थित अफजल खान की कब्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
102 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स मुंबई के सहायक कमांडर स्वप्निल पाटिल और उनके 50 जवान और क्यूआरटी के 15 जवान ने कब्र की निगरानी की ।

वहीं महाबलेश्वर पुलिस, नवी मुंबई रैपिड एक्शन फोर्स के जवान निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों से निरीक्षण किया गया था। इसके बाद अधिकारियों ने महाबलेश्वर के विभिन्न समुदायों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ एक बैठक बुलाई थी। उन्होंने महाबलेश्वर के लोगों से शांति की अपील की और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी।

मनसे की धमकी के बाद औरंगजेब की कब्र को 5 दिन के लिए आम आदमी के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन कल 5 दिन के बाद औरंगजेब की कब्र को फिर से आम आदमी और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/shock-to-the-fans-of-taarak-mehta-babita-will-also-leave-the-show-after-shailesh-lodha-taarak-mehta/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x