ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

टीवी नहीं बड़े पर्दे पर लौटेगा शक्तिमान

120

शक्तिमान'(Shaktiman) एक समय पर टीवी का सबसे ज्यादा चर्चा में रहना वाला शो था। 90 के सालों के सभी बच्चों आज भी इस शो को याद करते है। इस शो में शक्तिमान का रोल मुकेश खन्ना ने निभाया था। अब ‘शक्तिमान’ को लेकर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। बताया जा रहा है जल्द ही इसको लेकर फिल्म भी बनने वाली है। आपको बता दें कि शो की लोकप्रियता को देखते हुए कहा जा रहा है कि ये मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल हो सकती है। अब फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच लीड एक्टर के लिए इस बॉलीवुड स्टार का नाम सामने आया है।

टीवी शो शक्तिमान के लीड एक्टर मुकेश खन्ना ने एलान किया था कि वो जल्द ही इसको बड़े पर्दे पर लाने वाले है। इसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। इस फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर इंटरनेशनल और भीष्म इंटरनेशनल साथ मिलकर करने वाले है। इसी बीच अब इस फिल्म के लीड एक्टर को लेकर रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर ‘शक्तिमान’ का रोल निभा सकते है। लेकिन जानकारी के लिए बता दें कि अभी बातचीत का दौर चल रहा है। अभी रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए हां नहीं बोली है। अगर रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए हां बोल देते है तो एक बार फिर से कमाल होने जा रहा है।

रणवीर सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर ‘शक्तिमान’ से जुड़ी खबर आने पर रणवीर सिंह के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। फिल्म ‘शक्तिमान’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/malaika-arora-told-the-story-of-honeymoon-before-marriage/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x