ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार ने साबित किया बहुमत, 164 विधायकों का मिला समर्थन

136

विधानसभा अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आज विधानसभा में अग्निपरीक्षा थी। क्या शिंदे सरकार विश्वास प्रस्ताव जीत पाएगी? इस बात पर सबका ध्यान था।

हालांकि सदन में विधायकों ने शिंदे सरकार पर भरोसा जताया। शिंदे ने 164 मतों से विश्वास प्रस्ताव जीता। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 164 मत पड़े। वहीं विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 99 वोट पड़े।

कल की तरह आज भी सपा और AIMIM के चार विधायक तटस्थ रहे। आज के विश्वास मत में MVA को 8 मतों का नुकसान हुआ। एकनाथ शिंदे के विश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद शिंदे समूह के विधायकों और भाजपा विधायकों ने उनका खुले दिल से स्वागत किया।

विश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद शिंदे सरकार अब ढाई साल चलेगी। विश्वास मत से पहले शिवसेना को आज बड़ा झटका लगा है। शिवसेना विधायक संतोष बांगड़ आज शिवसेना छोड़कर शिंदे समूह में शामिल हो गए। ऐसे में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है।

सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। उस वक्त शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे सदन में मौजूद नहीं थे. आदित्य ठाकरे हॉल में देर से पहुंचे। तब तक ध्वनिमत हो चुका था। जब सभा के दरवाजे बंद हो रहे थे। उस वक़्त आदित्य ठाकरे ने हॉल में प्रवेश किया।

Reported By :- Rajesh Soni\

Also Read :- https://metromumbailive.com/urfi-javed-promotes-ranbir-kapoors-film-in-hot-shorts-and-short-crop-top/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x