ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

टोल नाके पर कर्मचारी के साथ शिवसेना नेता ने की मारपीट

474
Satellite Based Electronic Toll
Satellite Based Electronic Toll

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वरोरा कस्बे में एक टोल प्लाजा पर शिवसेना (Shivsena) जिलाध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। स्थानीय अनुमंडल पुलिस अधिकारियों की मनाही के बावजूद वरोरा शहर के इस टोल प्लाजा से कोयले और भारी वाहनों के ट्रक क्यों गुजरते हैं? इसी बात को लेकर टोल कर्मचारी की पिटाई कर दी गई।

शिवसेना के जिलाध्यक्ष मुकेश जीवतोड़े और शिवसेना कार्यकर्ताओं पर गाली-गलौज करने, पीटने और नुकसान पहुंचाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। एक महीने पहले शिवसेना ने वरोरा शहर से कोयला कंपनियों के ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आंदोलन किया था। प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था।

हालांकि, अब कानून को हाथ में लेने और गालीगलौच एवं मारपीट करने को लेकर शिवसेना जिलाध्यक्ष मुकेश जीवतोड़े और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एक महीने पहले शिवसेना ने वरोरा शहर से कोयला कंपनियों के ट्रकों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर आंदोलन किया था। उसके बाद शिवसेना जिलाध्यक्ष ने पूछा कि क्यों वरोरा शहर के टोल नाके से कोयले और भारी ट्रकों को गुजरने दिया जा रहा है?

उसके बाद स्थानीय अनुमंडल पुलिस अधिकारियों की मनाही के बावजूद वरोरा शहर के इस टोल प्लाजा से कोयले और भारी वाहनों के ट्रक क्यों गुजरे रहे हैं? ऐसा सवाल शिवसेना जिलाध्यक्ष ने पूछा। इसके बाद टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

Reported By:- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/now-zomato-will-deliver-food-in-10-minutes/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़