ताजा खबरें

शिवसेना सत्ता में आएगी, सारा हिसाब चुकता होगा-संजय राउत

136

शिवसेना सांसद संजय राउत(Sanjay Raut) का कहना है कि 2024 में शिवसेना का सत्ता में आना निश्चित है। जय राउत ने चेतावनी दी कि जब हम सत्ता में आएंगे तो सबका हिसाब रखा जाएगा। संजय राउत ने आज सुबह दिल्ली में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले के साथ राज्य सरकार की जमकर आलोचना की।

संजय राउत ने कहा की दो साल पहले जब ट्रंप गुजरात आए थे तो कोरोना का प्रकोप था। क्या तब कोरोना नहीं था? गुजरात में मतदान खत्म होने तक रोड शो जारी रहा। क्या तब कोविड का डर नहीं था?। भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन मिल रहा, लोगों की भीड़ हो रही है। भारत जोड़ो यात्रा ने नफरत बनाम प्यार की लड़ाई शुरू कर दी है। वही शिंदे गुट पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा की जिस पार्टी की जड़ें गहरी होती हैं उसका कभी अंत नहीं होता। सिर्फ इसलिए कि कुछ स्वार्थी और बेईमान लोग पार्टी छोड़ देते हैं इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी खत्म हो गई है। बेईमान लोग कभी किसी पार्टी के नहीं होते। जो शिवसेना के साथ नहीं हुआ वो दूसरों का क्या होगा। लेकिन जब हम 2024 में सत्ता में आएंगे तो इन सबका हिसाब होगा।

Also Read :- https://metromumbailive.com/policemans-hand-burnt-while-extinguishing-firecrackers-in-mumbais-mahim/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x