महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुम्बई (Mumbai) में भी आम लोग कोरोना (Corona) वैक्सीन (Vaccine) की कमी के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसी वजह से मुम्बई कांग्रेस (Congress) ने शहर में कोरोना वैक्सीन की कथित कमी के खिलाफ शनिवार (Saturday) को विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि यह केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीनों के निर्यात करने का नतीजा है।
मुम्बई के दक्षिण हिस्से में स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास प्रदर्शन स्थल पर मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा कि, ‘दुनियाभर के देश अपने नागरिकों का मुफ्त में वैक्सीनेशन कर रहे हैं। जबकि भारत में लोगों को टीका लगवाने के लिए पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने मीडिया से आगे कहा कि, ‘भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता है। फिर भी भारत के लोगों को वैक्सीन की कमी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वैक्सीनों को अन्य देश में भेज दिया गया है।
बता दें कि, ‘वैक्सीन की कमी को लेकर पहले भी महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार के नेताओं के बीच जोरदार जुबानी जंग हो चुकी है। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार पर वैक्सीन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। वहीं प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर महाराष्ट्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था।
Report by : Rajesh Soni
Also read : महाराष्ट्र में छूट के साथ बढ़ेगा लॉकडाउन