ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सिनी शेट्टी ने 21 साल की उम्र में जीता मिस इंडिया का ख़िताब

162

मिस इंडिया 2022 का खिताब जीतने वाली सिनी शेट्टी सुर्खियों में हैं। छोटी उम्र में बड़ी ऊंचाई को छूने वाली सिनी कई लोगों को इंस्पायर कर रही हैं।हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। हर शख्स उनकी लाइफ जर्नी जानने में इंटरेस्ट रखता है।अगर आप भी सिनी शेट्टी के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं उनकी ज़िंदगी, पढ़ाई और फैमिली से जुड़ी ख़ास बातें।

बीती शाम फेमिना मिस इंडिया 2022 के 30 राज्यों की विजेतिओ को जूरी मेंबर्स ने दुनिया के सामने पेश किया गया है।अभिनेत्री नेहा धूपिया, ड्डीनो मोरया, डिज़ाइनर रोहित गांधी,राहुल खन्ना, कोरियोग्राफ श्यामक दावर,पूर्व क्रिकेटर मिताली राज,अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जैसी हस्तियों के लिए विजायेताओ को चुनना काफी कड़ी चुनौती थी,मगर इन सभी जजेस ने भूमिका अच्छी निभाई। फेमिना मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में जब जजेस विजेतिओ के नाम घोषित किए,तो माहोल में करेंट जैसा फेल गया।

सिनी शेट्टी मूल रूप से कर्नाटक की हैं।हालांकि उनका जन्म और पढ़ाई-लिखाई मुंबई में ही हुई है। मॉडलिंग के साथ-साथ सिनी की पढ़ाई भी जारी है।वे फिलहाल अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिनी को बचपन से ही डांस में ख़ासा इंटरेस्ट रहा है। यही वजह है कि चार साल की उम्र में ही उन्होंने डांसिंग क्लास जॉइन कर लिया था और 14 साल की उम्र में भरतनाट्यम में पूरा कर लिया। पहले स्टेज परफॉरमेंस को कहा जाता है।सालों की मेहनत और अभ्यास के बाद इस मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। डांसिंग के अलावा उन्होंने अपनी पढ़ाई पर भी खास ध्यान दिया।

सिनी ने सेंट डोमिनिक सेवियो विद्यालय, मुंबई से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।सिनी आगे की पढ़ाई एस.के सोमैया डिग्री कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स, विद्याविहार से कर रही हैं। फिलहाल वे अपनी बैचलर की पढ़ाई के अलावा एक्टर, मॉडल, डांसर, कंटेंट क्रिएटर और प्रोडक्ट एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रही हैं।

डांस और मॉडलिंग के साथ पढ़ाई मैनेज करने वाली सिनी को योग, कुकिंग और घूमने का शौक रखती हैं।उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब के अलावा टाइम्स मिस बॉडी ब्यूटीफुल, INIFD मिस टैलेंटेड का खिताब अपने नाम किया है।

सिनी शेट्टी ने रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी को पछाड़कर मिस इंडिया 2022 का तमगा अपने नाम किया।मिस इंडिया 2022 की उपविजेता रूबल शेखावत रहीं। सिनी शेट्टी के सिर पर जीत का ताज मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने पहनाया।सिनी अपनी ज़िंदगी में हर पल को एन्जॉय करने में यकीन रखती हैं। वे मानती हैं कि ज़िंदगी में कुछ भी स्किप नहीं किया जा सकता है, इसलिए सफर का मज़ा लेना चाहिए।

Reported By :- Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/siddharth-pithani-gets-bail-in-the-drug-case-related-to-sushant-singh-rajput/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x