ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

“साहब मैं गद्दार नहीं” उद्धव गुट द्वारा बैनर बाजी

723

कल्याण – मुंबई से सटे कल्याण में बालासाहब ठाकरे की जयंती पर उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से लगाया गया बैनर चर्चा का विषय बन गया। “साहेब मी गद्दार नाही” यानी साहब मैं गद्दार नहीं हूं ऐसी बैनर बाजी ठाकरे गुट की तरफ से की गई। इस विवादित बैनर पर कार्रवाई करते हुए बाजारपेठ पुलिस और केडीएमसी के क प्रभाग क्षेत्र अधिकारी ने बैनर को हटाया दिया है। ये बैनर लगाने के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं इसकी जांच होगी ऐसी जानकारी केडीएमसी के क प्रभाग क्षेत्र अधिकारी संजय कुमावत ने दी। कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के मुख्यालय के बाहत ये बैनर लगाया गया था जिसे निकाल दिया गया है।

Also Read: दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले महाराष्ट्र के सीएम शिंदे, उपमुख्यमंत्री फडणवीस

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़