बॉलीवुड के दबंग्ग खान यानी की सलमान खान अक्सर अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर छुट्टियां मनाने जाते हैं। यहां सलमान अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय हैप्पी टाइम गुजारते हैं। छुट्टियों के दौरान सलमान खान फार्म हाउस पर हर वो काम करते हैं। जो एक आम इंसान करता है। कई बार सलमान को फार्महाउस पर गार्डनिंग और फार्मिंग करते हुए भी देखा गया है। लेकिन इस बार सलमान जब अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर फार्मिंग करने निकले तब उन्हें एक सांप ने काट लिया।
जी हां आपने बिल्कुल सही सुना। लेकिन घबराने की बात नहीं क्योंकि सांप जहरीला नहीं था। इसीलिए सलमान की हालत फिलहाल स्थिर है। सांप काटने के बाद सलमान को शनिवार और रविवार की रात के दरमियान नवी मुंबई के कामोठे इलाके के MGM महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह 6 घंटे बाद सलमान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
फिलहाल सलमान अपने पनवेल स्तिथ फार्महाउस पर रेस्ट कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक़ सलमान को सांप ने हाथ पर काटा था। आपको बता दें कि, 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 56th जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। अब ऐसे में सलमान क्रिसमस के दिन से ही अपने फार्म हाउस पर जश्न की तैयारियां कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने किया ट्रोल
आपको बता दें कि जैसे ही सलमान खान को सांप के काटने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वैसे ही नेटिज़ेंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया, सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात होने लगी।
एक यूज़र ने लिखा की, ‘सांप अभी तक ज़िंदा है’। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की, ‘हिरेन ने सांप का रूप लेकर बदला लिया है’ वहीँ सलमान को ट्रोल करने में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री भी पीछे नहीं रहे। उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि, ‘सांप अभी ज़िंदा है’। वही सलमान के कई फैंस उनके तबियत को लेके चिंता जता रहे हैं। और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
Reported By -Nisha Thakur
Also Read – स्वर्गीय CDS बिपिन रावत को सह्याद्री की चोटी पर अनोखी श्रद्धांजलि