ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्व में अब तक 1417 लोगों की मौत, हजारों जख्मी

146

पिछले 40 दिनों से यूक्रेन-रूस (Ukraine Russia) युद्ध जारी है। इस युद्ध में सैकड़ों सैनिक और निर्दोष नागरिक लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार एजेंसी के अनुसार, यूक्रेन में अब तक कम से कम 1,417 लोग मारे गए हैं। वहीं 2,038 लोग घायल हुए हैं। इसमें मारियुपोल और इरपिन के बीच के क्षेत्र के आंकड़ें शामिल नहीं है। मालूम हो कि इन इलाकों में लाखों लोग फंसे हुए हैं। आंकड़े सामने आने के बाद मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा शहर में मृतकों की तस्वीरें देखकर वह “हैरान” हैं। उन्होंने स्वतंत्र जांच की मांग की है। यूक्रेन के अभियोजक-जनरल ने कहा कि कीव में 410 नागरिकों के शव मिले हैं। इस बीच, बुचा में एक सामूहिक कब्र मिलने के बाद राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस से “युद्ध अपराधों” को रोकने का आह्वान किया है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/mumbai-police-commissioner-sanjay-pandeys-appeal-to-muslim-society-regarding-ramzan/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x