ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से अजान को बताया था ‘धार्मिक कट्टरता

146

फिल्म इंडस्ट्री (Flim Indestry)के फेमस सिंगर सोनू निगम आज अपना 47वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम को बचपन से ही म्यूजिक का शोक था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोनू निगम ने अपने सिंगिग करियर की शुरुआत 4 साल की छोटी उम्र में ही कर दी थी। केवल इतना ही नहीं छोटी-सी उम्र में ही सोनू निगम ने अपने पिता अगम निगम के साथ शादियों में गाना शुरू कर दिया था। उस दौरान लोग सोनू को मोहम्मद रफी कहते थे। 19 साल की उम्र में सोनू निगम गायकी में अपना करियर बनाने के लिए हरियाणा से मुंबई आ गए थे, यहां आकर उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ट्रेनिंग ली।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सोनू निगम केवल हिंदी में ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु और मराठी सहित 12 भाषाओं में गाने गा चुके हैं। सोनू निगम ने यूं तो अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, लेकिन वह जितने बड़े सिंगर हैं उनका विवादों से नाता भी उतना ही गहरा है। सोनू निगम कई बार अपने बेबाक बयानों को लेकर मुसीबत में घिर चुके हैं।

सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसको लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अपने ट्वीट में सोनू निगम ने लिखा था कि लाउडस्पीकर से दी जाने वाली अजान से उनकी नींद खराब होती है। वह इस धार्मिक कट्टरता को आखिर क्यों बर्दाश्त करें। इसके साथ ही सोनू निगम ने लाउडस्पीकर से अजान देने को सरासर गुंडागर्दी भी बताया था। सिंगर के इस ट्वीट को लेकर देश में अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ था, धर्म गुरुओं ने भी सोनू के इस ट्वीट की कड़ी निंदा की थी

Reported By :-Nitesh Thakur

Also Read :- https://metromumbailive.com/father-pays-tribute-to-punjabi-singer-sidhu-musewala/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x