ताजा खबरेंमनोरंजन

सोनू सूद ने किया आई एम् सॉरी ट्वीट, जानिए क्यों ?

154

कुछ एक्टर्स अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं तो कुछ अपने स्टाइल के लिए। अभिनेता सोनू सूद अब अपने अभिनय के बजाय अपने कामों के लिए जाने जाते हैं। कोरोना काल में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए देश भर में जिस तरह से लोगों की मदद की, उसकी जमकर तारीफ हुई। उस वक्त सोनू ने अपने खर्चे पर लाखों मजदूरों को उनके घर पहुंचाया था।हालाँकि अब साल 2022 खत्म होते ही उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।

सोशल वर्क के साथ-साथ सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। वह अपने काम की जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा, “पिछले साल 10117 लोगों को बचाने और स्वस्थ रखने में सक्षम। मैं उन लोगों से माफी मांगता हूं, जिन तक मैं नहीं पहुंच सका। ईश्वर हमें 2023 में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए और अधिक शक्ति दे, सभी को 2023 की शुभकामनाएं।

Also Read: अगर मोदी सरकार का ध्यान सिर्फ चुनाव पर है तो किए गए वादों का क्या?

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x