ताजा खबरेंमुंबई

आज से ST कर्मचारियों अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर

149

आज से महाराष्ट्र (Maharashtra) भर के एसटी कर्मचारियों ने वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। वहीं नासिक, मनमाड, पुणे, नागपुर, सोलापुर में कर्मचारी आक्रामक होते दिख रहे हैं। अगर आंदोलन तेज होता है तो दिवाली से पहले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या राज्य सरकार और परिवहन मंत्री अनिल परब एसटी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देगी?

समिति की बैठक के फैसले के अनुसार तीन चरणों में आंदोलन का निर्णय लिया गया है। भूख हड़ताल 27 अक्टूबर को दिवाली से ठीक पहले शुरू की गई है। वहीं नागपुर में शीतकालीन सत्र के दूसरे या तीसरे दिन मोर्चा निकाला जाएगा। इसके अलावा एसटी कर्मचारी कार्रवाई समिति ने कहा है कि एसटी को राज्य सरकार में विलय की मांग को लेकर अंतिम लड़ाई की तैयारी हमने की है।

महाराष्ट्र राज्य एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप शिंदे ने जानकारी दी है कि एसटी का राज्य सरकार में विलय, वेतन और महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

अगर जल्द ही आंदोलन खत्म नहीं हुआ तो दिवाली के दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लगभग 65 लाख लोगों को प्रतिदिन सुरक्षित सेवाएं प्रदान करने वाले एसटी कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं मिलती है। कोरोना काल में 306 एसटी कर्मचारियों की जान चली गई।

एसटी कर्मचारियों को एच.आर और डीए समय पर नहीं मिल रहा है। राज्य में हर संकट में एसटी स्टाफ सबसे आगे रहता है। फिर भी एसटी कर्मचारियों पर अन्याय किया जा रहा है। इसी वजह से यह आंदोलन किया जा रहा है।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – क्या समीर वानखेड़े पहले मुसलमान थे? निकाह कराने वाले मौलाना ने की पुष्टि!

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x