केंद्र की मोदी (Narendre Modi) सरकार ने खेल रत्न का नाम राजीव गांधी से बदलकर मेजर ज्ञानचंद कर दिया है। इसको लेकर कांग्रेस और भाजपा नेता आमने-सामने है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि, ‘इस देश में टेक्नोलॉजी क्रांति लाने में राजीव गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। उनके नाम पर पुरुस्कार देना योग्य था। भाजपा राजीव गांधी के नाम को मिटाने का षड्यंत्र कर रही है। लेकिन राजीव गांधी आम आदमी के दिल में हमेशा रहेंगे। योजना और पुरुस्कारों का नाम बदलना भाजपा का एक मात्र धंधा है। जिस आदमी ने कभी भी बैट नहीं पकड़ा है। उसके नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया है।
मुम्बई में पाबंदियों में ढील जा रही है। होटल का समय बढ़ाने के लिए सरकार सकारात्मक होटल मालिकों की मांग सही है। जल्द कैबिनेट इसको लेकर फैसला लेगा।
वहीं मॉल खोलने को लेकर भी सरकार सकारात्मक है। आने वाले दो दिनों में फैसला लिया जाएगा। थिएटर और मंदिरों को लेकर भी विचार जारी है। अचानक लॉकडाउन हटाना संभव नहीं।
Report by : Rajesh Soni
Also read : शराब की बोतल मिलने की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो, प्रवीण दरेकर का सीएम को पत्र